अचानक औचक निरीक्षण करने धमदाहा पहुंचे पूर्णिया DM, धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा, अंचल कार्यालय धमदाहा,आरटीपीएस काउंटर, जीविका अधिकार केंद्र, आधार सेंटर सीएससी तथा विभिन्न कक्ष एवं संचालित केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया ।

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा लगातार सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के दृष्टिगत तथा प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजना का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी महोदय द्वारा धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा अंचल कार्यालय धमदाहा
,आरटीपीएस काउंटर, जीविका अधिकार केंद्र, आधार सेंटर सीएससी तथा विभिन्न कक्ष एवं संचालित केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित अवर निबंधन पदाधिकारी धमदाहा को निर्देश दिया गया कि कार्यालय परिसर की साफ सफाई तथा कार्यालय का रंग-रोगन और कार्यालय को सुव्यवस्थित तथा सभी आवश्यक पंजीयों को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौजूद अंचलाधिकारी धमदाहा को निर्देश दिया गया कि म्यूटेशन,परिमार्जन
,ई-मापी के प्राप्त परिवादों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करें।

शनिवारीय जनता दरबार में प्राप्त परिवादों का जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गहन अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में पाया गया कि उक्त से संबंधित पंजी संधारित है और परिवादियों की समस्या सुनकर विधिवत रूप से आदेश पारित किया गया है।

मौके पर मौजूद डीसीएलआर धमदाहा को निर्देशित किया गया कि प्राप्त परिवादों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा आरटीपीएस काउंटर के निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी प्राप्त आवेदन पेंडिंग नहीं हो साथ ही आरटीपीएस काउंटर पर ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। ताकि ऑफ लाइन आवेदन देने में आम नागरिक को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर,
धमदाहा,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं संबंधित आधिकारिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!