भीषण सड़क हादसा, बस और दो कारों की टक्कर में 4 की मौत, 6 घायल

बड़ी खबर बिहार से है जहां भागलपुर NH 31 पर भीषण सड़क हादसा, बस और दो कारों की टक्कर में 4 की मौत, 6 घायल बताए जा रहे हैं


भागलपुर | 24 फरवरी, 2026

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 31 (NH 31) पर एक तेज रफ्तार बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब खगड़िया की ओर से आ रही एक बस और नवगछिया की ओर से जा रही दो छोटी गाड़ियों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान
प्रशासन द्वारा अब तक दो मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है:

कुणाल कुमार (6 वर्ष): पिता- अमन निषाद, निवासी- मारर, जिला खगड़िया।

अरविंद मंडल: पिता- शिबू मंडल, निवासी- समेली, जिला कटिहार।

अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और नवगछिया एसपी सुश्री प्रेरणा कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन (SDO, SDPO, BDO और अंचलाधिकारी) की मदद से घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) भिवाया गया।

“सभी छह घायलों का इलाज वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की देखरेख में चल रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।” – जिला प्रशासन


यातायात: एनएच 31 पर दुर्घटना के बाद बाधित हुए यातायात को बहाल कर दिया गया है, फिलहाल आवागमन सामान्य है।

जांच: मोटरयान निरीक्षक (MVI) द्वारा दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!