प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तीन सदस्यीय प्रोटोकॉल कमिटी का किया गठन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तीन सदस्यीय प्रोटोकॉल कमिटी का किया गठन

पटना 24 फरवरी 2026
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय प्रोटोकॉल कमिटी का गठन किया है। इस कमिटी में डॉ. शशि रंजन, रौशन कुमार सिंह और कुमार दिवाकर सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नई प्रोटोकॉल कमिटी पार्टी कार्यक्रमों, बैठकों और वरिष्ठ नेताओं के आगमन-प्रस्थान से जुड़े व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संचालित करेगी।

नव नियुक्त सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!