JEE MEN (जेईई मेन) पूर्णिया के लाल शिवम ने 99% स्कोर हासिल कर पूर्णिया जिले सहित बिहार का नाम किया रोशन
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट आउट कर दिया गया है. जेईई मुख्य 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट एनटीए या जेईई की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी, 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी और 28 जनवरी 2026 को आयोजित हुई थी. जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट की घोषणा भी कर दी गई है. सत्र 1 परिणामों में कुल 12 स्टूडेंट्स ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किए हैं. जबकि, 24 स्टूडेंट्स वो रहे हैं जिन्होंने जेईई मेन में 99 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर हासिल किया।

जेईई मेन परीक्षा के 12 टॉपर्स में एनटीए स्कोर 100 प्रतिशत हासिल करने वाले बिहार के लाल शुभम कुमार शामिल हैं जिन्होंने जेईई परीक्षा में एनटीए स्कोर 100 प्रतिशत हासिल किया है. जबकि, 9 टॉपर्स ऐसे रहे हैं जो 99% पर्सेंटाइल लाए हैं
JEE MEN (जेईई मेन) पूर्णिया के लाल शिवम ने पहले ही प्रयास में 99% स्कोर हासिल कर पूर्णिया जिले सहित बिहार का नाम किया रोशन है
शिवम कुमार ने बताया कि मोबाइल से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है

मार्गदर्शक अमित कुमार झा ने शुभाकामनाएं देते हुए बताए कि पूर्णिया के होनहार छात्र शिवम ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। शिवम कुमार, जिन्होंने 99.07 परसेंटाइल हासिल की है। जो पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शिवम कुमार को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

मलहरिया पंचायत मुखिया रितेश आनंद ने गौरव और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिवम कुमार पिता श्री मनोज मंडल माता जूली देवी ग्राम मलहरिया, पोस्ट गढ़बनेली, थाना कसबा जिला पूर्णिया ने JEE Mains में 99.07% स्कोर अर्जित कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। हमे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इसी प्रकार सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। साथ ही जिस प्रकार पूर्णिया के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जेईई मेन 2026 (सत्र 1) के परिणामों में जिले के शिवम ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है।

मुखिया ने इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम केवल मेहनत और समर्पण से ही संभव है और यह सफलता उसी का प्रमाण है। हम सभी सफल छात्रों को आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

शिवम के नाना श्री गुलाब प्रसाद मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवम ने जिस तरह जेईई मेन्स 2026 में अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया है, वह जिले के लिए गर्व का विषय है। ये परिणाम न केवल इन छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सही मार्गदर्शन और संसाधनों के महत्व को भी उजागर करते हैं।

शिवम के बड़े पापा श्री लक्ष्मण मंडल ने कहा कि जेईई मेन को भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी और कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को स्कोर सुधारने के कई अवसर मिल सकें। जेईई मेन के स्कोर के आधार पर देशभर के प्रमुख तकनीकी संस्थानों जैसे कि एनआईटी और अन्य केंद्रीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में प्रवेश मिलता है। वहीं, जेईई एडवांस्ड परीक्षा आईआईटी में दाखिले के लिए होती है और उसमें बैठने के लिए जेईई मेन पास करना अनिवार्य होता है। शिवम कुमार को आगे की भविष्य के ले शुभकामनाएं है

शिवम कुमार को मैट्रिक परीक्षा 2024 में सफलता के लिए हिंदुस्तान प्रतिभा 2024 से सम्मानित किया गया था


बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं