निगरानी के हत्थे चढ़ा दो घूसखोर कर्मचारी एक 45,000/- रूपये तो दूसरा 35,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध की गयी कार्रवाई में मिली दो-दो सफलता

  1. श्री अखिलेश साह, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय राजगीर, जिला- नालन्दा 45,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
    निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा दिनांक 03.02.2026 को अखिलेश साह, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय राजगीर, जिला- नालन्दा को 45,000/- (पैंतालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजस्व कर्मचारी हैं) के द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
    ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर श्री अखिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
    धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए अखिलेश साह, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय राजगीर, जिला- नालन्दा को 45,000/- (पैंतालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है
  2. गुलशन कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय रोह, जिला- नवादा 35,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
    एक दूसरी कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा दिनांक 03.02.2026 को गुलशन कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय रोह, जिला- नवादा को 35,000/- (पैतीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना रोह अन्तर्गत सीतापुर वंशीचक मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजस्व कर्मचारी हैं) के द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
    ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर श्री विकाश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
    धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री गुलशन कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय रोह, जिला- नवादा को 35,000/- (पैतीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना रोह अन्तर्गत सीतापुर वंशीचक मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
    निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 14वॉ कार्रवाई है। जिसमें यह ट्रैप संबंधी 11वॉ एवं 12वॉ कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 09 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 1,65,000/- (एक लाख पैसठ हजार) रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!