3 फरवरी 2026,
मां कामाख्या महोत्सव की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया स्थल निरीक्षण
इस राज्य स्तरीय मेले का आयोजन प्रखंड के ०नगर अंतर्गत मां कामाख्या मंदिर परिसर में 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक संभावित है।

मेले के बेहतर आयोजन एवं विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से० के संयुक्त अध्यक्षता में वरीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन मां कामाख्या मंदिर परिसर में किया गया।

इस राज्य स्तरीय मां कामाख्या महोत्सव के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
यह राज्य स्तरीय मां कामाख्या महोत्सव चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों तथा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर मेले की पूर्व तैयारी बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया गया।

मां कामाख्या महोत्सव के अवसर पर विधि व्यवस्था,मंदिर परिसर की साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल को चिन्हित करने, बैरिकेडिंग तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को बेहतर ढंग से पूर्व तैयारी करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के० नगर तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

