दिनांक 01 फरवरी 2026,
माननीय मंत्री सहकारिता विभाग एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार के पूर्णिया आगमन के अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन परिषद भवन पूर्णिया में रविवार
को आहूत की गई ।

समीक्षा बैठक में संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया, संयुक्त निबंधक अंकेक्षण प्रबंध निदेशक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड पूर्णिया, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी,सहायक निबंधक सहयोग समितियां पूर्णिया आंचल पूर्णिया तथा प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

रविवार की इस समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री महोदय द्वारा धान अधिप्राप्ति सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।

जिसमें प्रति योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाने एवं अन्य योजनाओं क्रमशः कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी, बिहार राज फसल सहायता योजना, टैक्स कंप्यूटराइजेशन, टैक्स सदस्यता अभियान एवं अन्य योजनाओं के बारे में एक मिशन की तरह प्रत्येक पंचायत में अधिक से अधिक लोगों के बीच संपर्क कर एवं प्रचार प्रसार करते हुए उपरोक्त योजनाओं से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने एवं योजनाओं को त्वरित क्रियान्वयन हेतु निर्देश माननीय मंत्री महोदय द्वारा दिया गया है।

