30 जनवरी 2026
जीविका में संचार के विभिन्न आयाम विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
रेणु जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान में संचार के विभिन्न आयामों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जिले सभी 14 प्रखंडों के कुल 46 संकुल संघ के क्लस्टर फेसिलिटेटर शामिल थे
सत्र के आरम्भ में प्रशिक्षक विधाता के द्वारा प्रतिभिगियों को जीविका में संचार के महत्त्व पर प्रकार तथा उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभिगियों को सफलता की कहानी लेखन, फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जीविका में समुदाय के स्तर पर संचालित सामुदायिक शिकायत निवारण तथा प्रबंधन प्रणाली पर प्रतिभागियों को बताया गया।

जीविका समूह के माध्यम से दीदियों में आये सकारात्मक बदलाव को कहानी तथा विडियो के माध्यम से किस प्रकार चित्रित किया जाय इसे व्यावहारिक रूप से प्रतिभागियों ने सीखा।
प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभिगियों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्री ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि आज सोशल मीडिया का ज़माना है।

हम एक दूसरे से ही सीखते हैं. इसलिए जरूरी है कि सूचनाओं का संकलन सही प्रकार से की जाय ताकि हमारे समुदाय की अन्य दीदियाँ भी सफल दीदियों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सके।
प्रशिक्षण में प्रबंधक रोजगार रौशन प्रकाश के द्वारा टाटा मोटर्स में काम करने को इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपलब्ध होने की बात बताई गई।

