राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल मार्च एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी द्वारा किया गया रवाना।


दिनांक:- 30 जनवरी 2026,

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल मार्च एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी द्वारा किया गया रवाना।

पैदल मार्च एवं रैली में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं एवं पुलिस विभाग तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। यह रैली एवं पैदल मार्च पूर्णिया शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा का संदेश आम लोगों को देंगे सुरक्षित समुदाय के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय पूर्णिया और पुलिस विभाग तथा संबंधित विभागों के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पैदल मार्च एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2026 सड़कों पर सुरक्षित विकल्प चुनने की याद दिलाता है।सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को अपनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!