दिनांक :28 जनवरी 2026,
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में एनडीआरफ के द्वारा फ्लड रेस्क्यू से संबंधित जिला स्तर पर कार्यशाला सह मॉक ड्रिल का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित किया गया।

इसका कार्यशाला में संबंधी सभी विभागीय अधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया।
एनडीआरफ के डिप्टी कमांडेंट द्वारा पीपीटी के माध्यम से बाढ़/ आपदा के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्य गतिविधियों से संबंधित विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

टेबल टॉक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा बाढ़ /आपदा के दौरान पूर्व एवं मौके पर किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों को साझा किया गया।

कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा एनडीआरएफ टीम तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की 29 जनवरी 2026 को बाससी में आयोजित कार्यशाला /मॉक ड्रिल में संबंधित पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि को भी कार्यशाला में शामिल करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर आपदा प्रभारी श्री सुजय सिंह एवं संबंधित आधिकारिगण मौजूद थे।

