जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जलालगढ़ में CHO मोना रानी द्वारा NCD स्क्रीनिंग का सफल आयोजन किया गया।

दिनांक :-22 जनवरी 2026,

जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जलालगढ़ में CHO मोना रानी द्वारा NCD (Non-Communicable Diseases) स्क्रीनिंग का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत आमजन की मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की जाँच की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर CHO मोना रानी ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जाँच, संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।

इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समय पर रोगों की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना तथा समुदाय को स्वस्थ्य बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!