दिनांक 20 से 21 जनवरी 2026 तक कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय रग्बी बालक प्रतियोगिता 2025-26 में बिहार टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।

लीग में पहला मैच झारखंड से हुआ जिसमें बिहार ने चंडीगढ़ को 61-0 से हराया,इसमें गगन 17, विवेक 17, साइमंस 10, शिवम् 7, अंशु 5, गुलशन 5 अंक। दूसरा में असम को 51-0 से हराया,इसमें गगन 14, विवेक 5, साइमंस 5, गुलशन 12, अंशु 5, कल्लू 7और प्रिंस ने 7 अंक बनाए ।और टीम प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टर में कर्नाटक को 53-00 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया इसमें गगन 14, कल्लू 12, विवेक 10, साइमंस 5, प्रिंस 5 और सुमित ने 7 अंक अर्जित किए ।

क्वार्टर फाइनल मुकाबला कल उत्तराखंड से होगा । उनकी इन उपलब्धि पर माननीय श्री श्रवण कुमार मंत्री ग्रामीण विकास विभाग सह संरक्षक रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार, माननीय श्री संजय प्रकाश मयूख विधान परिषद सदस्य सह अध्यक्ष रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवींद्रन शंकरण , बिहार राज्य पथ विकास निगम के महानिदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव श्री पंकज कुमार ज्योति ने बधाई दिए ।

