स्वास्थ्य सेवा के तहत OPD, NCD स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

प्रखंड पूर्णिया पूर्व अंतर्गत एएम-एचएससी गौरा में स्वास्थ्य सेवा के तहत OPD, NCD स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (Health & Hygiene) जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर उपस्थित मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की पहचान तथा स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 15 मरीजों का OPD के अंतर्गत उपचार किया गया और सात मरीजों का NCD स्क्रीनिंग किया गया और 10 मरीजों को टेली-कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना एवं उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!