श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा
प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड कार्यालय और पंचायतों के कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित

रहकर निर्धारित कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सम्मान के साथ आम जनता की समस्याओं को सुनने और नियमानुसार त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया गया है।

इसी कड़ी में जिलाधिकारी महोदय द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय वेश्म में आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया।

मौके पर सम्बंधित पदाधिकारी को नियम संगत त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया गया और साथ ही कुछ समस्यायो को मौके पर ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा समाधान किया गया।

