सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) कार्यक्रम का अनुश्रवण UNICEF के प्रतिनिधि (SMC) द्वारा किया गया।

PMSMA कार्यक्रम का किया गया अनुश्रवण:-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरा कोठी में गुरुवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) कार्यक्रम का अनुश्रवण UNICEF के प्रतिनिधि (SMC) श्री मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं,जांच प्रक्रियाओं, परामर्श एवं कार्यक्रम के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।

अनुश्रवण के क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतरीन करने पर बल दिया गया।
यह कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!