CM से रुपौली विधायक कलाधर मंडल ने किया शिष्टाचार मुलाकात, रुपौली में होंगे सर्वांगीण विकास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रुपौली के लोकप्रिय विधायक सह पूर्व शिक्षक व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल ने पटना स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की

विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुके दे कर सम्मानित किया । इस दौरान विधायक मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सोहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत करते हुए रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों में गहरी रुचि दिखाई । इस दौरान विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने रुपौली से संबंधित विभिन्न जन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य पेय जल, बिजली, सिंचाई,और रोजगार से जुड़ी समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जर्जर सड़कों के निर्माण अस्पतालों में संसाधनों की कमी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा विधायक ने बताया कि क्षेत्र के कई गांव में अब भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की सख्त जरूरत है इसके साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी रखी साथ ही रुपौली विधानसभा में एक भी सरकारी महाविद्यालय न होने से सुदूर क्षेत्र के इलाके के गरीब तबके छात्र-छात्राओं शिक्षा से वंचित रह जाते हैं इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए इस बात को मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा एवं मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर शिक्षा का विकास होगा। वही कलाधर प्रसाद मंडल ने बिहार समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रुपौली विधानसभा क्षेत्र में विशेष आग्रह किया हैं। यह यात्रा रुपौली में संभवतः फरवरी में होंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि रुपौली की सर्वांगीन विकास किया जाएगा। वहीं रुपौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

