500 दो, तभी काम होगा! मधेपुरा स्वास्थ्य विभाग का कथित ‘वसूली वीडियो’ वायरल, सिस्टम पर सीधा हमला

मधेपुरा | उदाकिशुनगंज
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज क्षेत्र से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बीसीएम द्वारा आशा कर्मी से पैसे की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि काम के बदले रकम मांगी जा रही है, और पैसा नहीं देने पर काम रोकने की बात कही जा रही है।
यह वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर आरोप सही हैं, तो यह सीधे-सीधे सरकारी सेवा को सौदेबाज़ी में बदलने जैसा मामला बनता है।

सवाल यह है कि
जब ज़मीनी स्वास्थ्यकर्मी से ही पैसा मांगा जाएगा,
तो आम जनता की हालत क्या होगी?
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस तरह की मांगों से आशा कर्मी लगातार मानसिक दबाव में काम कर रही हैं, लेकिन खुलकर बोलने से डरती हैं। लेकिन वायरल वीडियो की पुष्टि cmnews24.in नहीं करता है

