जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक भूमिहीन विद्यालय को भूमि उपलब्ध करने का निदेश

श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई ।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन तथा सभी आवश्यक संसाधन की उपलब्धता को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

  1. विद्यालय में आधारभूत संरचना (वर्ग कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था) तथा निर्मित वर्ग कक्ष एवं शौचालय का मरम्मती से संबंधित प्रतिवेदन स्थलीय जांच करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया ।
  2. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कस्तूरबा गांधी बालिका आवास विद्यालय का सतत निरीक्षण करते हुए विभागीय निदेश के आलोक में गुणवत्तापूर्ण संचालन का निदेश दिया गया ।
  3. भूमिहीन विद्यालय को भूमि उपलब्ध करने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया है। संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भूमिहीन विद्यालयों की सूची अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे ।
  4. प्रति माह गुरु गोष्ठी दिनांक 26/ 27 तारीख को करने के लिए निदेश किया गया ।
  5. BSEIDC को सजगता के साथ विद्यालयों के आधारभूत संरचना के निर्माण एवं मरम्मती में गुणवत्तापूर्ण और असैनिक निर्माण कार्य करने के लिए निदेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!