जिला पदाधिकारी का शख्त निर्देश सभी अंचल, नगर पंचायत,सभी प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरों के समीप सतत अलाव की व्यवस्था

जिला पदाधिकारी ने किया आपदा प्रबंधन शाखा के कार्यों निरीक्षण लंबित भुगतानों को एक सप्ताह में पूर्ण करने का दिया निर्देश

कडाके की ठंड के दृष्टिगत अलावा जलाने तथा जरुरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण का दिए निर्देश

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा मंगलवार को आपदा प्रबंधन शाखा के कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा की कार्यप्रणाली, फाइलों के निष्पादन और आमजनों से जुड़ी आपदा राहत योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन समीक्षा की।अनुग्रह अनुदान भुगतान में तेजी लाने का दिये निर्देश

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला में लंबित अनुग्रह अनुदान से संबंधित अभिलेखों एवं लंबित सभी मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ताकि पीड़ित परिवारों को ससमय पर सहायता मिल सके। ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था

बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए,जिला पदाधिकारी के द्वारा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को विशेष निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत सभी अंचल, नगर पंचायत,सभी प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरों के समीप सतत अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि अलाव की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि गरीब, असहाय और राहगीरों एवं जरुरतमंद लोगों को इस ठंड से राहत मिल सके।

जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश आलोक में संबंधित अधिकारियों द्वारा नगर निगम ,नगर परिषद, नगर पंचायत, तथा चौक चौराहों पर अलावा जलाया जा रहा है। सामाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण संबंधित अधिकारियों द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। ​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!