पूर्णिया जिले में सड़कों का होगा चौमुखी विकास:-पुर्णिया हवाई अड्डे के लिए नए फोरलेन सड़क का होगा निर्माण

माननीय मंत्री पथ निर्माण एवं उद्योग विभाग श्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पूर्णिया प्रशासनिक प्रमंडल अंतर्गत क्रियान्वित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।

इस बैठक में जिला पदाधिकारी पूर्णिया,वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी तथा संबंधित जिलों के कार्यपालक अभियंता द्वारा भाग लिया गया।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा आरसीडी,पुल निर्माण निगम, बीएसआरडीसीएल,एन एच, एन एच ए आई, के सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण योजनाओं तथा अनुशंसित योजनाओं और माननीय मुख्यमंत्री बिहार के प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की गई विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री महोदय द्वारा पूर्णिया श्रीनगर सड़क, महोदिया दुबैली पथ, खुश्की बाग ROB, जीवासपुर से बनमनखी रोड हृदय नगर से बनमनखी सड़क, एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए नया फोरलेन सड़क हरदा पुल तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया के दोनों साइड में लोगों के आवागमन हेतु पथ तथा उक्त सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा पूर्णिया जिले के चौमुखी विकास हेतु तथा अन्य योजनाओं में रेलवे स्टेशन मुख्य सड़क सिंगल जोड़ने वाली को चौडीकरण के दृष्टिगत प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

पूर्णिया प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न संबंधित जिलों में जो माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की गई योजनाओं तथा पथ निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के जो विभिन्न काम चल रहे हैं उनके प्रगति और प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजना की गहन समीक्षा की गई। प्रगति संतोषजनक पाया गया

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला में जो धमदाहा एवं बनमनखी जिसकी कुल लंबाई 21 किलोमीटर सिंगल लाइन से डबल लाइन करने के कार्य प्रगति पर है। धमदाहा से बिशनपुर
,बिशनपुर से बनभाग तक स्टेट हाईवे 65 जिसकी कुल लंबाई 35 किलोमीटर का है 07 मीटर से उसकी 10 मीटर का चौड़ीकरण का कार्य आदेश भी निर्गत हो चुका है कार्य प्रगति पर है। परोरा बाईपास के अंतर्गत भुतहा मोड़ पर एक आरओबी के साथ सड़क निर्माण का कार्य प्रक्रिया में है। अभयपुर घाट एवं कानकी में 1180 मीटर एच एल ब्रिज कार्य प्रगति पर है। माननीय मंत्री महोदय द्वारा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
एस एच 99 बायसी बहादुरगंज दिघलबैक पथ जो 65 किलोमीटर का है उसका भी 76% कार्य पूरा हो चुके हैं।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर एसओपी के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

अररिया, कटिहार एवं किशनगंज में कार्य का समीक्षा किया गया और विशेष कर जो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया है पटना पूर्णिया सेक्सन पर जो एक्सप्रेस-वे पर एल ए का कार्य प्रगति पर है।गोरखपुर-सिलीगुडी जो एक्सप्रेस-वे बना है उसका एल ए का कार्य प्रगति पर है और इसके साथ किशनगंज
-बहादुरगंज 23 किलोमीटर ग्रीन फील्ड 4 लाइन हाईवे का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है।
खगड़िया से पूर्णिया एन.एच. 31 का फोरलेन चौरीकरण का कार्य प्रस्तावित एवं विचाराधीन है जिसको आगे बढ़ाने का निर्देश माननीय मंत्री महोदय द्वारा दिया गया है ।माननीय मंत्री महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के मेंटेनेंस का कार्य निर्धारित एसओपी के अनुरूप करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा कहा गया कि रोड पर कभी-कभी गड्ढा पाया जाता है जो कि मेंटेनेंस करने वाले ठेकेदार उसका ध्यान नहीं देते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मा० मंत्री महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वैसे ठेकेदार के कार्यों की जांच एग्जीक्यूटिव इंजीनियर करेंगे और उस पर जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करें। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

जिला पदाधिकारी एवं माननीय विधायक गण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से सड़क निर्माण को लेकर माननीय मंत्री महोदय को प्रस्ताव दिया गया है। जोकि पूर्णिया में मेडिकल कॉलेज के बाहर रोड क्रॉसिंग करने में बहुत दिक्कत होते हैं और मेडिकल कॉलेज में आगे भी भीड़ अधिक बड़ेगी ।

इसको लेकर माननीय मंत्री महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है कि दोनों तरफ पाथवे बना दिया जाए और डीएम साहब और माननीय विधायकगण को दोनों साइड अच्छा से आंकलन करने को कहा गया और ऊपर से एक ओवर ब्रिज तथा बगल से
जमीन बचेंगे उसे पर पाथवे बनाने का प्रस्ताव दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय एवं माननीय विधायकगण द्वारा
खुश्की बाग ओवर ब्रिज को लेकर बगल से एक फोर लेन ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव माननीय मंत्री महोदय को दिया गया। क्योंकि वह जर्जर भी हो गया है बहुत पुराना हो गया है।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए नया फोरलेन ओवर ब्रिज बनाने हेतु इस बजट में प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

इस प्रकार पूर्णिया जिले को चौमुखी विकास को लेकर विभिन्न प्रस्ताव माननीय मंत्री महोदय के समक्ष जिला पदाधिकारी एवं माननीय विधायकगण द्वारा रखा गया ।

समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री महोदय द्वारा हवाई अड्डा तक जाने के लिए नया फोर लेन निर्माण हेतु है शीघ्र प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की आने वाले समय में नया वहांआईटी हब्ब या किसी तरह का होटल बन सके और इस तरह करके एयरोसिटी के टाइप का नया पूर्णिया और जो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूर्णिया बनेगा। इसको एयरोसिटी की तरह डेवलप किया जाएगा। माननीय मंत्री महोदय द्वारा वरीय पदाधिकारी को पूर्णिया के चौमुखी विकास के लिए प्राथमिकता पर सूची तैयार कर समर्पित करने को कहा गया।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिस जगह सड़क पॉइंट पर एक्सीडेंट अधिक होता है उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें। ताकि सड़क दुर्घटना को नियंत्रित किया जा सके।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण पुल पुलिया एवं सड़क मरम्मती के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माननीय मंत्री महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि जो सडक मरम्मती का कार्य कराया गया है उसकी जांच प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर समर्पित करें । यदि जांच में किसी प्रकार की कोताही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा माननीय मंत्री महोदय को आस्वस्त किया गया कि दिए गए निदेशकों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण अनुपालन निर्धारित समय पर कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!